Drifting in the stream of the river, I took to the shore.
Little by little every day, the drops went away from me.
Whoever gave me the wind, you could not see the fault of that wind,
Could not see the moisture inside a dry leaf.
How can a lifeless leaf get feathers?
How can I be a part of that tree, how can I be green again.
How can i set ourself on fire?
You could not see the movement of the stone that burnt me.
You could not see a smoldering pain.
The leaves will come again on the tree, one without me except me.
In the sun and shade of your courtyard, those leaves will be your companions, at all times, in every day, one without me except me.
~Nidhi~
दुनियां की रीत ना समझी सूखी पत्ती की प्रीत।
बह के नदी की धारा में, मैं किनारे लग गई।
थोड़ी थोड़ी रोज़ बरस के, बूंदे मुझ से किनारा कर गई।
जिसने हवा दी मुझे, तू उस हवा का कसूर ना देख पाया,
एक सूखी पत्ती के अंदर की नमी ना देख पाया।
एक बेजान पत्ती के पंख कैसे लग सकते है?
कैसे उस पेड़ का हिस्सा बन सकती हूं, कैसे फिर मैं हरी भरी हो सकती हूं?
कैसे आग लगा सकती हूं मैं खुद को?
जिसने मुझे जला दिया, तू उस पत्थर की गति ना देख पाया।
एक सुलगते हुए दर्द को ना तू देख पाया।
पेड़ पे पत्ते फिर से आयेंगे एक मेरे सिवा एक मेरे बिना।
तेरे आंगन की धूप और छाव में वो पत्ते तेरे हमराह होंगे, हर वक्त में हर दिन में, एक मेरे बिना एक मेरे सिवा।
~निधी~